गिरिडीह मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह। शहर के गांधी चौक स्थित जिले के मुख्य डाकघर व पासपोर्ट कार्यालय को आज दोपहर ई‑मेल के जरिए साइनाइड गैस ब,म से वि,स्फोट करने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। पोस्टमास्टर को प्राप्त हुए ध,मकी भरे ई‑मेल की जानकारी देते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी गई।
डाकघर प्रबंधन के अनुसार, धमकी भरा ई‑मेल दोपहर लगभग 2 बजे के रीजनल ऑफिस रांची से गिरिडीह भेजा गया। ई‑मेल में किसी व्यक्ति ने कथित रूप से धार्मिक टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए साइनाइड गैस ब,म से ह,मले की बात लिखी थी। सूचना मिलते ही कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों और नगर थाना पुलिस ने संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की सघन तलाशी ली।
प्रारम्भिक जांच में किसी भी प्रकार का संदिग्ध सामान या वि,स्फोटक नहीं पाया गया। डाकघर प्रबंधन ने कहा कि पहले भी ई‑मेल के माध्यम से ब,म धमकी के मामले आ चुके हैं जो जांच में अफवाह साबित हुए थे, इसलिए इस बार भी किसी प्रकार का जोखिम बर्दाश्त नहीं किया गया और पूरी सतर्कता बरती गई। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ साथ घटना की जांच जारी है। जांच के बाद कार्यालय सामान्य रूप से संचालन जारी रखे गए।

