बोकारो में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, 3 मिनट ब्लैकआउट कर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी

बोकारो जिले में आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए बुधवार शाम सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान शाम 7:03 बजे से 7:06 बजे तक पूरे जिले में तीन मिनट का ब्लैकआउट रखा गया।
इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। जिला स्तरीय यह मॉक एक्सरसाइज बोकारो के उषा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और सेक्टर-12 स्थित मेडिकेट अस्पताल में आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने, आग बुझाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने जैसी प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।