महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के प्रतिबंध को दी चुनौती
एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के निर्माताओं ने फिल्म की देशव्यापी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने वाले ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट ने निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जता दी है। यह फिल्म भगवान जगन्नाथ के चित्रण को लेकर विवादों के केंद्र में आ गई है।

