अयोध्या हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और उसके कथित प्रेमी गिरफ्तार, जमीन के लालच में हत्या का आरोप
अयोध्या में एक सनसनीखेज ह,त्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों से मिले अज्ञात श,व की पहचान बाराबंकी निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी शुभांगिनी और उसके कथित प्रेमी विपिन वर्मा ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ह,त्या की साजिश रची थी। आरोप है कि 11 जुलाई को पत्नी ने पति को अयोध्या घूमने के बहाने बुलाया और सुनसान स्थान पर प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़ी से हमला कर उसकी ह,त्या कर दी। बाद में श,व झाड़ियों में फेंक दिया गया। तकनीकी जांच, सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ह,त्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई।

