हरिहरगंज में पुलिस-पब्लिक बैठक, डायन प्रथा से साइबर अपराध तक हुई चर्चा
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत पंचायत सचिवालय मे ं बुधवार के दोपहर 2:00 बज े डायन बिसाही, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर पुलिस- पब्लिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया।

