देवरी मुक्तिधाम में शवदाह गृह निर्माण का शिलान्यास, विधायक और ज़िप उपाध्यक्ष रहे मौजूद

पलामू संवाददाता मनोज कुमार
विधायक संजय कुमार सिंह यादव व ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ‘टुट ू सिंह’ ने किया देवरी के मुक्तिधाम में शवदाह गृह निर्माण का शिलान्यास

हुसैनाबाद। हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी स्थित सोन नदी तट पर बन े मुक्तिधाम के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई। सोमवार को हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं पलाम ू ज़िला परिषद उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह ‘टुट ू सिंह’ ने संयुक्त रूप से शवदाह गृह एवं चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।