नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेजप्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से JJD की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह 2009 का पुराना धोखाधड़ी (420) का केस है। कोर्ट के आदेश पर ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। मगर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ये लोग षड्यंत्र कर रहे हैं।

