गिरिडीह में पूर्व डीएस डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बी.एन. झा का श,व लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने कुएं में श,व तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से श,व को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। डॉ. झा शहर के जाने-माने चिकित्सकों में शामिल रहे हैं, इसलिए उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रोज़ की तरह डॉ. बी. एन. झा आज सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले थे फिलहाल उनकी मौ,त किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौ,त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

