वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, कैप्टन हिरासत में
वियतनाम पुलिस ने फू क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 वर्षीय कैप्टन गुयेन होंग हाई को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में लावा इंटरनेशनल कंपनी के 15 भारतीय पर्यटकों की जान गई है, जिसके बाद कैप्टन के खिलाफ अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के तहत आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

