गिरिडीह से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धाभाव से रवाना
भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम अमरनाथ की यात्रा के लिए रविवार को गिरिडीह से श्रद्धालुओं का एक जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस जत्थे में सूरज सिंह, विकास रंजन, मुकेश स्वर्णकार, सनिश कुमार, सागर राय, सुजीत बरनवाल, दीपक बरनवाल, बंटी यादव एवं विकास राय शामिल हैं।

