महायज्ञ स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रहेगा पलामू पुलिस: सुरजीत कुमार

0
92cc3f34-f2e9-4871-bcb0-b8b7d61db0e7

महायज्ञ स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रहेगा पलामू पुलिस: सुरजीत कुमार

 

महायज्ञ स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में पलामू पूलिस सदैव तत्पर रहेगा।यह कहना है पलामू के एसडीपीओ सुरजीत कुमार का।श्री कुमार शनिवार को महायज्ञ स्थल पर सपत्नीक महावीर जी की आरती करने पहुंचे थे।श्री कुमार ने कहा कि महायज्ञ स्थल पर हनुमंत पूजा के पश्चात प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है जो सनातनी संस्कृति के लिए बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भव्य आरती समारोह के दौरान प्रतिदिन सुरक्षा के दृष्टिगत पीसीआर वैन के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।उन्होंने कहा कि 21 नवंबर की ऐतिहासिक कलश यात्रा में वो सपत्नीक शामिल रहेंगे।इसके पूर्व महायज्ञ समिति के द्वारा सुरजीत कुमार को सपत्नीक राधा नाम पट्टा व शाॅल ओढा़कर सम्मानित किया गया।आरती समारोह में श्री कुमार के द्वारा खीर का प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान महायज्ञ समिति के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य ज्ञानचंद पाण्डेय,संरक्षक कृष्ण कांत चौबे,प्रवीण सिंह,नवीन तिवारी,महायज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,महासचिव शैलेश दूबे,शैलेश तिवारी,महायज्ञ समिति के महिला मंडल सदस्य मीना गुप्ता, श्वेता तिवारी,रानी शर्मा,किरण अग्रवाल,अंजू सांगा,अनील दूबे, आशुतोष पाण्डेय(लक्की),आनंद दूबे,विकास दूबे,बब्लू पाण्डेय,वीरमणी पाण्डेय,संजय पाण्डेय,सतीश पाण्डेय,लल्लू पाण्डेय, बृजेश शुक्ला,विशाल पाण्डेय,आरके चंदन,चंदन तिवारी,ज्ञानेश तिवारी,विक्रांत त्रिपाठी,बिक्कू दूबे,बिटटू दूबे,गोरख पाठक सहित कई सदस्य मौजूद थे वहीं मंच का संचालन महायज्ञ समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य आशीष भारद्वाज ने किया।इस दौरान उमाकांत मिश्रा महानायक के द्वारा भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *