राम चरण की ‘पेद्दी’ अब ओटीटी पर, 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी ने अपना थियेट्रिकल रन पूरा कर लिया है। अब ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज के लिए तैयार है। इसकी स्ट्रीमिंग कुछ दिनों में ही नेटफ्लिक्स पर शुरू हो जाएगी। जो फैंस थियेटर्स में इस फिल्म को नहीं देख सके हैं वो इसे अब 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।