गिरिडीह में ग्रामीण थीम पर ‘पंचायत कैफे’ शुरू, स्वाद के साथ मिलेगा मनोरंजन

गिरिडीह। शहर के बरगंडा विश्वनाथ मंदिर स्थित राज टेलीकॉम के सामने शनिवार को शहर में ग्रामीण परिवेश और स्थानीय स्वाद को समर्पित ‘पंचायत कैफे’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर विनय सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश मोदी, लोजपा नेता राजकुमार राज, जिला परिषद सदस्य प्रभा देवी तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा तथा उपमहापौर सुमित कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कैफे के संचालक रविराज एवं कविराज को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘पंचायत कैफे’ शहरवासियों को एक अनूठी ग्रामीण अनुभूति और आत्मीय माहौल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल स्वाद के साथ-साथ पारंपरिक ग्राम्य संस्कृति का भी अनुभव कराएगी।
कैफे के संचालक रविराज ने बताया कि पंचायात कैफे को पूरी तरह ग्रामीण थीम पर विकसित किया गया है और यहाँ आने वाले सम्बन्धियों को गाँव जैसा वातावरण महसूस होगा। उन्होंने कहा कि कैफे में लगभग 150 से अधिक स्वादिष्ठ डिशें और व्यंजन उपलब्ध होंगे। साथ ही पंचायत कैफे में हर विकेंड पर सिंगिंग और कविताएं की प्रस्तुति की जायेगी, जिनमें प्रतिभाशाली ग्राहकों को अपनी अलग पहचान देगा। इसके साथ इस कैफे में मनोरंजन के लिए खेल सामग्री और लाइब्रेरी की भी सुविधा है। संचालक रविराज ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार कैफे में आकर यहाँ के अनोखे माहौल और स्वाद का अनुभव अवश्य लें।
उद्घाटन समारोह में उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज जालान, संजीत सिंह पप्पू, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, अधिवक्ता दशरथ प्रसाद, कुणाल सिंह, लेखराज निराला सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कैफे की थीम, व्यवस्था और आतिथ्य की सराहना करते हुए इसे गिरिडीह के लिए एक नई और आकर्षक पहल करार दिया।