लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने नए लायन वर्ष की शुरुआत 50 फलदार पौधे लगाकर की, 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने नए लायन वर्ष की शुरुआत 50 फलदार पौधे लगाकर की, 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने नए लायन वर्ष की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की। क्लब की ओर से किरण पब्लिक स्कूल, कोल्डीहा परिसर में 50 फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम पूरे डिस्ट्रिक्ट में आयोजित “वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी” अभियान के तहत संपन्न हुआ।

क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने बताया कि नए लायन वर्ष के पहले दिन पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि क्लब ने इस वर्ष गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक असंतुलन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में मानव सेवा से जुड़े कई सामाजिक कार्यक्रम संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष लगातार वृक्षारोपण कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉ. सुमन, कोषाध्यक्ष मसरूर सिद्दीकी, लायन अमरनाथ मंडल, सौरभ महासेठ, दशरथ प्रसाद, सुदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, गौतम सागर, सचिन कुमार, उदय भदानी, राहुल कुमार, किरण पब्लिक स्कूल के संस्थापक अशोक सिंह, निदेशक राजीव रंजन सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।