कस्तूरबा विद्यालय से छात्रा प्रेमी संग फरार, युवक ने खुद को बताया पिता; जांच में जुटी पुलिस , दोनो प्रेमी युगल यूपी से बरामद
कस्तूरबा विद्यालय से छात्रा प्रेमी संग फरार, युवक ने खुद को बताया पिता; जांच में जुटी पुलिस , दोनो प्रेमी युगल यूपी से बरामद
गिरिडीह। सदर प्रखंड के चैत्याडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से 18 वर्षीय छात्रा के अपने प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा के पिता ने पचम्बा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, एक युवक विद्यालय पहुंचा और खुद को छात्रा का पिता बताते हुए उसे घर ले जाने की अनुमति मांगी। छात्रा ने भी वार्डन के समक्ष युवक को अपना पिता बताया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने आवेदन के आधार पर छात्रा को उसके साथ जाने की अनुमति दे दी।
जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद छात्रा के पिता ने पचम्बा थाना में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी इनपुट के जरिए यूपी के हाथरस रेलवे स्टेशन से दोनों प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, छात्रा और युवक एक ही गांव के रहने वाले तथा पड़ोसी हैं। क्षेत्र में दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की चर्चा है।
घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है 22 वर्षीय युवक अपने को 18 वर्षीय छात्रा का पिता बनकर छात्रा को विद्यालय से ले जाता है , इससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है ।

