तेलोडीह में SIR-2026 प्रशिक्षण शिविर: मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बोले— घर-घर पहुंचें, एक भी पात्र मतदाता न छूटे

तेलोडीह में SIR-2026 प्रशिक्षण शिविर: मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बोले— घर-घर पहुंचें, एक भी पात्र मतदाता न छूटे

गिरिडीह। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गुरुवार को गिरिडीह प्रखंड (पश्चिमी) कमेटी की ओर से तेलोडीह पंचायत में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गिरिडीह प्रखंड के 15 पंचायतों के BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने और “अनमैप्ड” मतदाताओं की पहचान करने पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि सभी BLA-2, बीएलओ (BLO) के साथ समन्वय बनाकर घर-घर संपर्क करें तथा नए मतदाताओं का पंजीकरण, त्रुटियों का सुधार और आवश्यक प्रपत्र भरने में लोगों की सहायता करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण शिविर में SIR प्रशिक्षण प्रभारी आलोक कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की विधि और फील्ड स्तर पर कार्य करने के तरीके की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, प्रखंड सचिव बिनोद सोरेन, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ,युवा मोर्चा जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम, खावा के मुखिया मोहन मंडल तथा तेलोडीह पंचायत अध्यक्ष गुलजार अंसारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, BLA-2 और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।