लालू-राबड़ी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड आवास, बदला राजनीतिक पता
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का पता अब बदल गया है। पिछले करीब दो दशकों से बिहार की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब पूरी तरह खाली किया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की थी। इसके अलावा, राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आज उनका सामान पिकअप गाड़ियों के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और उनके निजी आवासों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

