मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा में की पहली पूजा, यात्रा का शुभारंभ

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में ‘पहली पूजा’ की। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया और सभी की शांति, खुशहाली, सेहत और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही साल में एक बार होने वाली अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन पर आयेंगे।