गांधीनगर में अमित शाह बोले, मोदी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिलाया
गांधीनगर में रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। गुजरात में भाषण देते हुए शाह ने बीजेपी का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों तक, ये 70 करोड़ लोग यह समझने की कोशिश करते रहे कि आजादी में उनका क्या हिस्सा था। नरेंद्र मोदी सरकार ने यह पक्का किया है कि उन्हें उनका हक का हिस्सा मिले। आज तीन करोड़ लोगों को घर मिले हैं। बेघर लोगों के लिए एक करोड़ घर बनाए गए हैं।

