मुरमा के प्रगतिशील किसान उदय सिंह को राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सम्मानित
मुरमा के प्रगतिशील किसान उदय सिंह को राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सम्मानित
सतबरवा (झारखंड): सतबरवा प्रखंड के दुलसुलमा पंचायत अंतर्गत मुरमा गांव के प्रगतिशील व कुशल किसान उदय सिंह को झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने 26 जून गुरुवार को रांची स्थित कृषि विश्वविद्यालय में सम्मानित किया।
समाचार मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर, मिठाई खिलाकर व शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में उदय सिंह जैसे किसानों का सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी उदय सिंह को सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी कृषि क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता को दर्शाता है।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
- समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा
- जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि
- पाकरी विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव
- जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि सोनू सिकंदर
- महामंत्री गुड्डू सिंह
- युवा नेता मुकेश कुमार गुप्ता
- पंचायत समिति प्रत्याशी धालडिह धीरज सिंह
- आशीष चंद्रवंशी, सुनील कुमार सिंह, महेंद्र सिंह
- लालती देवी, सुनीता देवी, फुलमतिया देवी व अन्य स्थानीय महिलाएं व ग्रामीण
सभी ने उदय सिंह की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सतबरवा क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक है।
“उदय सिंह की मेहनत और नवाचार से क्षेत्र के किसान नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है।” — उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा।

