छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत,पहचान की अपील,

छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत,पहचान की अपील,

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडी़ह:छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रेलवे पोल संख्या 248/16 के पास हुई,घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है,पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में पता हो, तो तत्काल छिपादोहर थाना से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके,