भीम अगियारस पर द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा मथुरा
मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भीम अगियारस, जिसे निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर नजर आया।

