अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर फुटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन

गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह द्वारा गिरिडीह स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया तथा खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बेंगाबाद टीम और आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें बेंगाबाद टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका अंडर-11 वर्ग में ट्विंकल कुमारी विजेता और स्नेहा प्रिया उपविजेता रहीं। अंडर-13 में काश्वी कृष्णा विजेता तथा श्रेया कुमारी उपविजेता रहीं, जबकि अंडर-15 वर्ग में काश्वी कृष्णा ने एक बार फिर विजेता बनने का गौरव हासिल किया और राशि कुमारी उपविजेता रहीं।बालक वर्ग के अंडर-11 में जिष्णु शयन विजेता एवं ध्रुव वर्मा उपविजेता रहे। अंडर-13 में लकी केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सक्षम लेहरी उपविजेता रहे। अंडर-15 वर्ग में रियार्थ गुप्ता विजेता और शिवम विनायक उपविजेता बने कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रशिक्षकों, खेलकर्मियों तथा जिला खेल कार्यालय के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।