कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।