हरिहरगंज में छात्रों की नशा मुक्ति साइकिल रैली, दिया जागरूकता का संदेश
हरिहरगंज : नशा मुक्ति अभियान को सफल बनान े के उद्देश्य से मंगलवार को सीता टेन प्लस ट ू उच्च विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता साइकिल रैली निकाली. रैली को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. छात्रों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया. रैली का नेतृत्व एनसीसी पदाधिकारी डॉ. ओरेंद्र कुमार यादव ने किया. इस दौरान छात्रों ने नशा मुक्ति से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. ओरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है. इसस े व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंन े छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज मे ं जागरूकता फैलान े की अपील की. मौके पर डॉ. नागदेव यादव, डॉ. राजकुमार, गोपाल शरण राणा, अभिषेक पाठक, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह, अरमान अंसारी, अबु साद, ईश्वर चंद, राहुल कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

