बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा अनुलोम-विलोम सहित अनेक आसनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही क्विज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और समापन शांति पाठ से हुआ।

