बरवाडीह के दुकानदारों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र, पक्की दुकान निर्माण की उठाई मांग

बरवाडीह प्रखंड (लातेहार) के बस स्टैंड/बाजार क्षेत्र में अस्थाई रूप से व्यापार करने वाले दुकानदारों द्वारा अपनी आजीविका की सुरक्षा और पक्की दुकानों के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक मनिका विधानसभा के विधायक (श्री रामचंद्र सिंह) को मांग पत्र सौंपा गया ।
बरवाडीह बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में बरसों से अस्थाई रूप से अपनी दुकान चला रहे । छोटे व्यापारियों और दुकानदारों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। अपनी आजीविका को सुरक्षित करने और धूप, बरसात तथा प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान से बचने के लिए दुकानदारों की मांग है । कि उनके लिए जल्द से जल्द पक्की दुकानों का निर्माण कराया जाए , जिससे कि वे बिना किसी डर के अपना व्यापार कर सकें। निर्माण कार्य जल्द से जल्द समय सीमा के भीतर शुरू किया जाए।नए बनने वाले दुकानों में उन स्थानीय गरीब दुकानदारों को पहला हक मिले, जो सालों से यहाँ व्यापार कर रहे हैं।जब तक पक्की दुकानें नहीं बनती । तब तक उन्हें अस्थाई किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अवधेश वर्मा, नसीम अंसारी,अनिल सिंह, अजय चन्द्रवशी ,शिवांद तिवारी , उमेश प्रसाद ,मजहर हुसैन, मिथिलेश कुमार, रोहन गुप्ता, नितेश कुमार, विनय ठाकुर समेत कई दुकानदार उपस्थित रहें ।

बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी।