डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डी ए वी लीला वचन पब्लिक स्कूल लातदाग मेराल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वभर में स्वास्थ्य, शांति और मानव कल्याण का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा इस योग दिवस पर हम सभी योग को अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया शिक्षक शिक्षिकाओं में रिजवान अंसारी, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर ,अनूप कुमार, पवन कुमार ,शमा परवीन, प्रियंका कुमारी, निरवाती कर्मचारियों में बलराम शाह ,रोशन कुमार सिंह, और अंकित कुमार पासवान उपस्थित थे।