गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गढ़वा :–गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर, गढ़वा झारखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन योग की महत्ता, इसके लाभ और इसके वैश्विक प्रभाव को पहचान देने के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता तूफानी ने कहा 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है (ग्रीष्म संक्रांति), जो आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
यह दिन आंतरिक चेतना की वृद्धि और आत्म-अनुशासन का प्रतीक है।
योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाना।
शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना।
🧘♂️ योग के लाभ:
मानसिक तनाव में कमी
शारीरिक लचीलापन और शक्ति में वृद्धि
रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
एकाग्रता और आत्म-नियंत्रण में सहायता
हृदय, फेफड़े और पाचन प्रणाली में सुधार।
इस प्रोग्राम में डॉ. अर्चना कुमारी डॉ शीशम साहू, प्रो. अशोक पाठक, डॉ अरुण सिंह, प्रो. रंजीत सोनी डॉ कविता कुमारी ,विनय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

