योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार : सुरेश प्रसाद मंडल
योग हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार : सुरेश प्रसाद मंडल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संचालित “12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा गिरिडीह महानगर के लेदा मंडल में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मंडल प्रभारी गिरिडीह महानगर जिला मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो मानव जीवन को संतुलित, स्वस्थ एवं सकारात्मक बनाने का मार्ग दिखाती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन, तनाव और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के दौर में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। योग के माध्यम से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि एक स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण भी संभव होता है।
श्री मंडल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री जी ने विश्व समुदाय को “निरोगी जीवन” का जो संदेश दिया, उसका अनुसरण आज दुनिया के अनेक देश कर रहे हैं। योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को सशक्त बनाया है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी योग के महत्व से अवगत कराएं। एक स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
“करें योग – रहें निरोग, यही स्वस्थ भारत और विकसित भारत का मूल मंत्र है।”
कार्यक्रम में मनोज पांडेय, भागीरथ मंडल मुखिया अलगुंदा, बालेश्वर यादव मुखिया सेनादोनी, बैजनाथ वर्मा, रिंकू यादव, पंकज कुमार, शिवकुमार यादव, विनय कुमार, राजेश वर्मा, दीपक राम, सुरेश सिंह, दिलचंद वर्मा, जगन्नाथ यादव, शंकर वर्मा, संतोष मुंडा, प्रकाश सिंह, बालेश्वर वर्मा, बेबी देवी, दुलारी देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

