रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्रहटांड गिरिडीह-मधुपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौ,त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृ,तक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिवमुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र देव आशीष कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देव आशीष की शादी करीब चार माह पूर्व बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी मनोज कुमार राम की पुत्री मोली कुमारी से हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे।
मृ,तक की पत्नी मोली देवी ने बताया कि उनके पति रोज की तरह सुबह बाइक से दुकान खोलने के लिए बक्सीडीह जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दो घंटे बाद अचानक पुलिस का फोन आया और सदर अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति की मौ,त की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं मृ,तक के भाई विकास कुमार ने बताया कि देव आशीष की शादी चार माह पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अक्सर विवाद होने की जानकारी उन्हें अन्य लोगों से मिलती थी। हालांकि सभी परिवार के सदस्य अलग-अलग रहते हैं और उनका व्यवसाय भी अलग है। उन्होंने बताया कि देव आशीष दुकान खोलने के लिए निकले थे, लेकिन बाद में पुलिस से घटना की सूचना मिली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ,त के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना से मृ,तक के परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।