दिल्ली में अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20% आरक्षण
दिल्ली में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस पालिसी को लागू करने के लिए राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। दिल्ली एलजी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार में ग्रुप-सी की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने की पॉलिसी लागू करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

