बकाया मानदेय को लेकर एनआरएचएम कर्मियों का प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र
आज दिनांक 19-6- 2026 को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ झारखंड रांची से आवाहन पर गिरिडीह जिला में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गिरिडीह के द्वारा जिला सचिव विनोद वर्मा के अध्यक्षता में एन आर एच एम एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग पत्र सिविल सर्जन कार्यालय गिरिडीह में समर्पित किया गया।
प्रमुख मांग:-
- एनआरएचएम अंतर्गत सभी कोटि के अनुबंध कर्मियों को पांच माह से बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान की व्यवस्था किया जाए।
- स्वर्गीय रेखा कुमारी एएनएम जामताड़ा को तत्काल 10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए।
- सभी कर्मियों के मानदेय में 8% वृद्धि किया जाए।
- माह के 5 तारीख तक सभी कर्मियों का मानदेय भुगतान की व्यवस्था किया जाए।
- समान काम का समान वेतन के सिद्धांत पर महंगाई को देखते हुए नए सिरे से मानदेय का निर्धारण किया जाए एवं अन्य।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला सचिव विनोद वर्मा ,प्रवीण कुमार, रामानन्द प्रसाद एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।


