शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, दी सांत्वना
शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, दी सांत्वना
धनवार : धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के माया राम टोला में दैनिक जागरण के पत्रकार पवन कुमार बर्णवाल के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बुधवार को भाजपा नेता एवं पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बर्णवाल सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि उदय सिन्हा ने भी शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पत्रकार पवन कुमार बर्णवाल, सत्यनारायण बर्णवाल, अजय कुमार बर्णवाल, संतोष बर्णवाल, लल्लू कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, प्रेमजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

