ओम नारायण गुप्ता मौत कांड में पत्नी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल
चर्चित ओम नारायण गुप्ता मौत कांड में पत्नी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल
केतार। केतार थाना क्षेत्र के चर्चित ओम नारायण गुप्ता मौत कांड में पुलिस ने बुधवार को एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी संगीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पूर्व मामले के नामजद आरोपी महेंद्र पासवान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को केतार गांव निवासी ओम नारायण गुप्ता का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन मृतक के पिता ठुरामन साह ने 22 मई को केतार थाना में आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी में मृतक की पत्नी संगीता देवी तथा केतरी गांव निवासी महेंद्र पासवान पर ओम नारायण गुप्ता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
जांच के दौरान पुलिस ने 26 मई को नामजद आरोपी महेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं बुधवार को मामले की दूसरी नामजद आरोपी संगीता देवी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगीता देवी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में एक बार फिर इस चर्चित मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ओम नारायण गुप्ता मौत कांड में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ले जाती

