पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता एम तौसीफ का का पलटवार,कहा- बीजेपी में जाने के बाद कर रहे अनर्गल बातें

0
d1aaa74c-a94d-4589-b8db-54e2fd0755c5

मेदिनीनगर शहर के परिसदन भवन में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रेसवार्ता की । पार्टी की मजबूती और विस्तार पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया । साथ ही पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के बयान को लेकर कहा अल्पसंख्यक को कम न समझे एक दिन था जब अल्पसंख्यक के लोगो ने ही साथ दिया करते थे और आज अल्पसंख्यक लोग को बुरा भला कहते चल रहे है ये कांग्रेस पार्टी कदापि बर्दास्त नही करेगी। साथ ही डॉ तौसीफ से कहा कि एनसीपी विधायक कमलेश सिंह को पार्टी ने निकलने पर इससे पार्टी को कोई प्रभाव नही पड़ने वाला है। मौके पर जिला अध्यक्ष बिटू पाठक , राजेश चौरसिया , जितेंद्र कमलापुरी , जीशान खान,लक्ष्मी तिवारी समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *