कम्पू यादव से कथित दुर्व्यवहार मामले ने पकड़ा तूल, निष्पक्ष जांच की मांग
गिरिडीह। आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सह-जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कम्पू यादव के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद मंगलवार को भी कई दलों के नेता एसपी के पास पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की
कम्पू यादव ने बताया कि उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिनों के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, राजद जिला अध्यक्ष गिरेन्द्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा जिला सचिव नवीन सिन्हा, राजेश यादव, यशोदा देवी, छगन महतो, राजेश वर्मा समेत विभिन्न दलों के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

