शिव शक्ति मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से और पूजा से अपार शक्ति मिलती है – रुद्र कुमार शुक्ला
शिव शक्ति मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से और पूजा से अपार शक्ति मिलती है – रुद्र कुमार शुक्ला
पांकी विधान सभा क्षेत्र के नीलाम्बर पीतांबरपुर प्रखंड के खैराट ग्राम में शिव शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन श्री संतोष शुक्ला जी और उनके परिवार और ग्रामीणों के द्वारा किया गया ।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभारंभ कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए बिधायक प्रत्याशी पांकी विधान सभा क्षेत्र प्रदेश कॉर्डिनेटर प्रो .विंग कांग्रेस पार्टी श्री रुद्र कुमार शुक्ला जी ।
यज्ञ पूजा कमिटी ने बिधायक प्रत्याशी श्री रुद्र कुमार शुक्ला जी का यज्ञ कमिटी की ओर बसे स्वागत किया युवा नेता ने पूजा कमिटी और श्री संतोष शुक्ला और पूरी कमिटी के लोगो को दिल से आभार व्यक्त किया ।
और कलश यात्रियों को कलश देकर एवं कलश यात्रा में शामिल हो नदी तक पहुँचे ।
युवा नेता ने कहा कि इस तरह से मंदिर निर्माण एवं आध्यात्मिक कार्य से आसपास का वातावरण भक्ति मय हो जाता है और ईश्वर की विशेष अनुकम्पा बरसती है
साथ ही भगवान शिव शक्ति के मंदिर स्थापना शक्ति का प्रतीक है इनके स्थापना से सुख समृद्धि का वास होता है ।
महादेव और मां भगवती का आशीर्वाद खैराट ग्राम और पूरे प्रखंड सहित पूरे विधान सभा पर बनी रहे जिससे पूरा पांकी विधान सभा खुशहाल रहे ।
कार्यक्रम में नीलाम्बर पीतांबरपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी , पश्चिमी मंडल अध्यक्ष श्री सुशील तिवारी जी ,श्री सर्वेश दुबे जी द्वारिका महतो जी , नंदू शुक्ला जी ,आलोक शुक्ला जी , बसंत शुक्ला जी आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।




