अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निरज चौधरी को गिरिडीह जिला का जिला संयोजक और विजय झा को विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने निरज चौधरी को गिरिडीह जिला का जिला संयोजक और विजय झा को विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) झारखंड द्वारा दिनांक 12 जून से 15 जून 2026 तक सी. वी. रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोडरमा में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में संगठन के आगामी कार्यों, वैचारिक दिशा, छात्रहित एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
अभ्यास वर्ग के अंतिम दिवस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी सत्र की जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में नीरज चौधरी और विजय झा को सत्र 2026-27 के लिए गिरिडीह जिला संयोजक और विभाग संयोजक के दायित्व से मनोनीत किया गया।
यह दायित्व संगठन द्वारा उनके समर्पण, सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं छात्रहित के प्रति निरंतर किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। उनके मनोनयन से गिरिडीह विभाग के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
इस अवसर पर निरज चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद् की विचारधारा एवं संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हित, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गिरिडीह जिला में परिषद् को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन को विश्वास है कि इन दोनों के नेतृत्व में गिरिडीह विभाग में परिषद् का कार्य और अधिक प्रभावी एवं व्यापक होगा।

