विश्व रक्तदाता दिवस पर गढ़वा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर ब्लड बैंक गढ़वा में बीवीडीए एवं रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा श्री संजय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर के एवं रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को शॉल ओढ़ाकर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है। गढ़वा का यह सौभाग्य है कि यहां के युवा रक्तदान में बढ़चढ़ कर के भाग लेते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर माहेरू यमानी ने गढ़वा के स्वयंसेवी संगठनों का विशेष ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार चौबे ने कहा कि गढ़वा के युवा रक्तदान करने के लिए 24 घंटे तैयार हैं। हालांकि रक्तदान के लिए अभी गढ़वा को आगे लेकर जाने की जरूरत है । रक्तदान करने वालों में रिंकू पाल, मुरारी मिश्रा, पप्पू यादव, रामकुमार दुबे, उज्जवल कुमार, शशि भूषण कुमार, बच्चन देव चौधरी, रक्तबीर विवेक तिवारी, रोहित हिमांशु, दीपक तिवारी, धीरज दुबे, हर्ष अग्रवाल, विवेक कुमार, नूर अजीजी, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, विकास कुमार सोनी, अमित शुक्ला आदि थे। कार्यक्रम में जिला सैया परिवार के कैप्टन अशोक तिवारी, राम जी तिवारी, रामानुज गुप्ता, आशीष पांडे, अरविंद ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, अजय पाल, सुदामा प्रजापति, वीरेंद्र दुबे, राम रूप मेहता, धर्मेंद्र दुबे, चंद्रशेखर आजाद इत्यादि सहित ब्लड बैंककर्मी उपस्थित थे।