“प्रजापति समाज की बैठक में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता पर जोर”

प्रजापति समाज की बैठक में शिक्षा व संगठन पर जोर

सामाजिक एकजुटता और समस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा

फोटो -1 बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धगण

पाटन । प्रजापति समाज की मासिक बैठक रविवार को पाटन थाना क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता सह डाल्टनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार, समाज के बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष दीपक राज तथा पाटन अध्यक्ष सह एमएसपी आईटीआई कॉलेज के डायरेक्टर उदय कु. प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और अनुशासन जरूरी है। अधिवक्ता सुनील कुमार ने शिक्षा और जागरूकता को समाज के विकास की आधारशिला बताया। वहीं बरवाडीह अध्यक्ष दीपक राज ने समाज को संगठित होकर सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके अलावा कमलेश प्रजापति, सुधीर प्रजापति, सुनैना देवी, प्रिंस प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकजुटता एवं उत्थान का संकल्प लिया। बैठक में बलराम प्रजापति, दीपक प्रजापति, नरेश प्रजापति, संजय प्रजापति, गिरिवर प्रजापति, अनोज प्रजापति, अशोक प्रजापति, रमेश प्रजापति, विजय कांत प्रजापति, नागेंद्र प्रजापति, मुरली प्रजापति, धनंजय प्रजापति, इंद्रदेव प्रजापति, पंकज प्रजापति, उमेश प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, राहुल कुमार, अखिलेश प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, राजू प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, सिंधु प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।