मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव में मुकाबला खत्म हो गया था। इसके साथ ही भाजजा के उम्मीदवार तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।