पंचायत के निवासी की सास की जान बचाई, CRPF जवान ने स्वेच्छा से दिया खून
पंचायत के निवासी की सास की जान बचाई, CRPF जवान ने स्वेच्छा से दिया खून
खामडिह (बारी पंचायत): बारी पंचायत के खामडिह निवासी सुनील यादव की सास संजय कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत 2 यूनिट ब्लड की जरूरत बताई।
सुनील यादव ने इस आपात स्थिति में सुक्सागर सिंह जी से संपर्क किया। सुक्सागर सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी CRPF के ASI राहुल त्रिवेदी को दी। राहुल त्रिवेदी ने पूरी मजबूरी सुनते ही बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति जताई। उन्होंने और सुक्सागर सिंह दोनों ने स्वेच्छा से ब्लड डोनेट किया और जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरी पंचायत की ओर से मुखिया निरुतमा देवी ने CRPF ASI राहुल त्रिवेदी सर का आभार व्यक्त किया और उनकी मानवीय संवेदना की सराहना की।
राहुल त्रिवेदी ने संदेश देते हुए कहा कि हर कोई छोटा-बड़ा योगदान देकर किसी गरीब की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि रक्तदान जैसे नेक काम में आगे आएं।
रक्तदान = जीवनदान
एक छोटा सा कदम किसी की जिंदगी बदल सकता है।



