गिरिडीह में मैट्रो फैशन मेन्स वेयर की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन
गिरिडीह। शहर के स्टेशन रोड में आज रविवार को मैट्रो फैशन मेन्स वेयर की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान संचालक आफताब अहमद ने बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से बीबीसी रोड स्थित पहले ब्रांच के माध्यम से वे गिरिडीह के नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण पुरुष परिधान उपलब्ध करा रहे हैं। अब स्टेशन रोड में दूसरी शाखा खोलकर वे शहरवासियों की बेहतर सुविधा का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े हैं। आफताब ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में जींस, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर, कुर्ता-पजामा, टू-पीस, थ्री-पीस और शेरवानी सहित पुरुषों के लिए लेटेस्ट कलेक्शन किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने शहर के लोगों से एक बार उनके प्रतिष्ठान में आने की अपील भी की।
महापौर प्रमिला मेहरा ने उद्घाटन के मौके पर संचालक को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान के सफल और उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शहरवासियों से नई शाखा का दौरा करने का अनुरोध किया। उपमहापौर सुमित कुमार ने भी संचालक को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डू, बुलंद अख्तर, विक्की भाई, अरशद अहमद वारिस, मुश्ताक खान, मीनू, मतीन, समीम खान, राजू गुप्ता समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय व्यवसायी उपस्थित रहे। समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी नई दुकान पर रोचक कलेक्शन और स्वागत भाव की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नई शाखा से स्टेशन रोड क्षेत्र में ग्राहकों को खरीदारी की बेहतर सुविधा मिलेगी।

