गांधी मैदान में भाजपा का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का किया आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज मेदिनीनगर स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी,श्रीमती अरुणा शंकर और वरिष्ठ नेता श्री श्याम नारायण दुबे सामूहिक रूप से इस अभियान का शुरूआत किया गया।
इस अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गांधी मैदान परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील
लोगों को संबोधित करते हुए सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा: “बदलते मौसम चक्र और बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, मैं आज पलामू संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूँ कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ जरूर लगाएं। यह न सिर्फ हमारी धरती मां के प्रति कर्तव्य है, बल्कि अपनी जन्म देने वाली माता के प्रति भी एक अनूठा सम्मान है।”

भाजपा *जिला अध्यक्ष श्री अमित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को जीने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा का हर कार्यकर्ता इस मानसून सत्र में अपने-अपने क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाएगा ताकि पलामू को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना तथा मातृत्व के सम्मान में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी एक प्रेरणादायक संदेश देता है।
श्रीमती अरुणा शंकर ने भी पर्यावरण के प्रति सजगता पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी उनकी देखभाल करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक गोद लें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
कार्यकर्ताओं का दिखा भारी उत्साह
कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान का माहौल पूरी तरह पर्यावरणमय नजर आया। “प्रकृति की रक्षा-देश की रक्षा” और “एक पेड़ मां के नाम” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से नरेंद्र पांडे, विभाकर नारायण पांडे, विजय ठाकुर, अजय सिंह, रिंकू दुबे, विश्वजीत पाठक, शुभम प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, सरवन गुप्ता, मुरारी पांडेय, सुनील तिवारी, ओमप्रकाश प्रसाद, सुनील पांडे, छोटू सिन्हा, रूप सिंह, सीटू गुप्ता, पिंकी विश्वकर्मा, कुमार गौरव, विवेक चौबे, संजय कुमार, विजय ओझा, रंजीत चंद्रवंशी, राजकुमार, शैलेश सिंह, सूर्यकांत पासवान, सतीश तिवारी, श्रीसिर तिवारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भवदीय,
भारतीय जनता पार्टी, पलामू जिला

You may have missed