अंबेडकर पार्क में उपायुक्त ने लगाया पौधा, पर्यावरण बचाने का किया आह्वान

पलामू – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज प्रातः मेदिनीनगर शहर स्थित अंबेडकर पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम भी हैं। आइए, हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने में अपनी सहभागिता निभाएं।