विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाए दर्जनों पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाए दर्जनों पौधे
हरिहरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नेशनल आईटीआई, कौवाखोह (हरिहरगंज) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आग्रह किया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। पौधे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और हरित धरोहर सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की शपथ ली।
पलामू संवाददाता : मनोज कुमार गुप्ता

