पलामू पुलिस को मिली बड़ी ताकत, डायल 112 सेवा में शामिल हुईं 36 नई बाइकें

पलाम ू पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, डायल 112 को मिले 36 नए बाइक

मेदिनीनगर, पलामू: जिले मे ं पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनान े की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डायल 112 सेवा के लिए 36 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। इन बाइकों को पलामू जिला के शहर थाना, सदर थाना, चैनपुर थाना सहित पांच प्रमुख चेकपोस्टों को सौंपा गया।

इस अवसर पर पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल एवं पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सभी बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि नई मोटरसाइकिलों के शामिल होने से डायल 112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहले से अधिक तेजी से पहुंच सकेगी।

डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि आधुनिक संसाधनो ं से लैस पुलिस बल आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। वही ं एसपी कपिल चौधरी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे नई बाइकों का उपयोग जनसेवा, गश्ती और अपराध नियंत्रण के कार्यो ं मे ं पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करें।

नई बाइकों के मिलने से शहर, सदर और चैनपुर थाना क्षेत्रों के साथ-साथ विभिन्न चेकपोस्टों पर निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसस े अपराध नियंत्रण, यातायात निगरानी और आपातकालीन सहायता सेवाओं को गति मिलने की उम्मीद है।.
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता