नौडीहा पुलिस ने चौक चौराहा पर चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार चौहान के नेतृत्व में चलाई गई।इस विशेष वाहन अभियान में चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों की कागजात , ड्राइवरी लाइसेंस , इंश्योरेंस पेपर सहित अन्य कागजात की गंभीरता से जांच की गई। विशेष वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार चौहान ने सभी वाहन चालक को हिदायत किया है कि किसी परिस्थिति में बिना हेलमेट और सेप्टी बेल्ट लगाए हुए चलनें वाले चालकों के ऊपर कानूनी करवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कम उम्र वाले नाबालिक बच्चें अगर बाइक चलते हुए पकड़े जाने पर उनकी अभिभावक या वाहन मालिक पर कानूनी की जाएगी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाई जाएगी । उन्होंने सभी आम जनताओं से आग्रह किया कि कम उम्र वाले नाबालिक बच्चों का बाइक न दें। विशेष वाहन चेकिंग अभियान चार ग्रुप में चलाए जा रहे है। इस वाहन चेकिंग अभियान में सहायक अवर पुलिस निरीक्षक राजेश बैठा सहित नौडीहा बाजार थाना के पुलिस जवान मौजूद थे।

