तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को धरना देने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद ममता बनर्जी ने सड़क पर उतरने का ऐलान किया।